कक्षा अध्यापक कृपया इसे अपनी अपनी कक्षा में भी शेयर करें
यह प्रतियोगिता 29 सितंबर 2026 को होगी !
🌸 काव्य अंताक्षरी🌸
शिक्षक बनाम विद्यार्थी
नियम एवं शर्तें
प्रतियोगिता में दो टीमें होंगी—शिक्षक टीम एवं विद्यार्थी टीम।
- प्रतियोगिता का संचालन अंताक्षरी के आधार पर किया जाएगा।
- एक टीम द्वारा सुनाई गई काव्य-पंक्ति के अंतिम अक्षर से दूसरी टीम को अपनी काव्य-पंक्ति आरंभ करनी होगी।
- प्रत्येक टीम को उत्तर देने के लिए 20 सेकंड का समय दिया जाएगा।
- प्रस्तुत की जाने वाली पंक्तियाँ कविता, दोहा, गीत, छंद अथवा प्रसिद्ध काव्य-पंक्तियाँ हो सकती हैं।
- एक ही काव्य-पंक्ति को प्रतियोगिता में दोबारा प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा।
- प्रतिभागी को काव्य-पंक्ति शुद्ध उच्चारण, उचित लय एवं भाव के साथ प्रस्तुत करनी होगी।
- जहाँ आवश्यक हो, प्रतिभागी से कवि/रचनाकार का नाम पूछा जा सकता है।
- गलत, अधूरी अथवा विषय से असंबंधित पंक्ति को मान्य नहीं माना जाएगा।
- समय सीमा के भीतर उत्तर न देने पर उस अवसर के अंक नहीं दिए जाएँगे।
- प्रतियोगिता के दौरान किसी भी टीम को दूसरी टीम के उत्तर में सहायता या संकेत देना मान्य नहीं होगा।
- निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंक प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम के लिए मान्य होंगे।
- किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
🏆 मूल्यांकन
- सही काव्य-पंक्ति — 2 अंक
- कवि/रचनाकार का सही नाम — 1 बोनस अंक
- शुद्ध उच्चारण एवं भावपूर्ण प्रस्तुति — 1 अंक
- निर्धारित समय में उत्तर — अनिवार्य
⭐ विशेष राउंड
- “आओ देखें ज़रा… किसमें कितना है दम!”
- इस राउंड में टीम को दिए गए कवि/विषय/अक्षर के आधार पर तुरंत काव्य-पंक्ति प्रस्तुत करनी होगी।
- विशेष निर्देश-
- सभी प्रतिभागी समय से पूर्व निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहें।
- प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल जीतना नहीं, बल्कि कविता, साहित्य, स्मरण-शक्ति, उच्चारण, अभिव्यक्ति एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना है।
तैयारी हेतु पुस्तकालय से हिंदी कविता , दोहे , काव्य रचनाओं सम्बन्धी पुस्तकें ली जा सकती हैं
Class VII C 26_27 suno Kavita bunk Kavita
Virtual meet with poets .
No comments:
Post a Comment