DHOL-MUSIC- DANCE - FLOWERS-
GIJJIA- SNACKS-PICS-COLOURS -
PICHKARIES-SONG- MASTI-
&
GOOD WISHES
रंगों का यह पर्व नई ऊर्जा प्रदान करे।
त्याग, तपस्या और राष्ट्र-भक्ति के जो रंग आपके अंतर्मन में हैं,
वे संपूर्ण भारतवर्ष को आलोकित करें। होली की आत्मीय मंगलकामनाएं।"
आयुर्धनं शुभ्रयशोवितानं
निरामयं जीवनसंविधानम्।
समागतो होलिकोत्सवोऽयं
ददातु ते मांगलिकं विधानम्॥
इस होली के त्योहार पर आपको लंबी आयु, धन-वैभव, निर्मल यश, निरोगी जीवन
और सम्मान मिले।
यह होली आपको मंगलमय अधिष्ठान प्रदान करें।
होली मंगल मय हो
महा कवि नीरज की कविता....
🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
करें जब पाँव खुद नर्तन, समझ लेना कि होली है
हिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना कि होली है
किसी को याद करते ही अगर बजते सुनाई दें
कहीं घुँघरू कहीं कंगन, समझ लेना कि होली है
कभी खोलो अचानक , आप अपने घर का दरवाजा
खड़े देहरी पे हों साजन, समझ लेना कि होली है
तरसती जिसके हों दीदार तक को आपकी आंखें
उसे छूने का आये क्षण, समझ लेना कि होली है
हमारी ज़िन्दगी यूँ तो है इक काँटों भरा जंगल
अगर लगने लगे मधुबन, समझ लेना कि होली है
बुलाये जब तुझे वो गीत गा कर ताल पर ढफ की
जिसे माना किये दुश्मन, समझ लेना कि होली है
अगर महसूस हो तुमको, कभी जब सांस लो 'नीरज'
हवाओं में घुला चन्दन, समझ लेना कि होली है
समझ लेना कि होली है
समझ लेना कि होली है
होली के जीवंत रंग आपके जीवन में खुशियां, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लाएं और आपका जीवन प्रेम और सकारात्मकता के उज्जवल रंगों से भर जाए
रंगों के इस त्यौहार पर आप को एवं आपके परिवार को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई
HAPPY COLOR FUL HOLI TO ALL THE STAFF MEMBERS
📖पर्वानुशंसा....................✍️
आयुर्धनं शुभ्रयशोवितानं
निरामयं जीवनसंविधानम्।
समागतो होलिकोत्सवोsयं
ददाति ते मांगलिकं विधानम्।।
📝 भावार्थ
👉 इस होली के अवसर पर आपको लंबी आयु, धन-वैभव, निर्मल यश,
निरोगी जीवन और सम्मान मिले।
यह होली आपको मंगलमय अधिष्ठान प्रदान करे।
होलिकोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामना।




No comments:
Post a Comment