PAGES

▼

Friday, 25 September 2026

काव्य अंताक्षरी🌸 शिक्षक बनाम विद्यार्थी

 


कक्षा अध्यापक कृपया इसे अपनी अपनी कक्षा में भी शेयर करें 

 यह प्रतियोगिता 29 सितंबर 2026 को होगी !

🌸 काव्य अंताक्षरी🌸
शिक्षक बनाम विद्यार्थी

नियम एवं शर्तें

प्रतियोगिता में दो टीमें होंगी—शिक्षक टीम एवं विद्यार्थी टीम। 
  1. प्रतियोगिता का संचालन अंताक्षरी के आधार पर किया जाएगा।
  2.  एक टीम द्वारा सुनाई गई काव्य-पंक्ति के अंतिम अक्षर से दूसरी टीम को अपनी काव्य-पंक्ति आरंभ करनी होगी। 
  3. प्रत्येक टीम को उत्तर देने के लिए 20 सेकंड का समय दिया जाएगा। 
  4. प्रस्तुत की जाने वाली पंक्तियाँ कविता, दोहा, गीत, छंद अथवा प्रसिद्ध काव्य-पंक्तियाँ हो सकती हैं। 
  5. एक ही काव्य-पंक्ति को प्रतियोगिता में दोबारा प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा। 
  6. प्रतिभागी को काव्य-पंक्ति शुद्ध उच्चारण, उचित लय एवं भाव के साथ प्रस्तुत करनी होगी। 
  7. जहाँ आवश्यक हो, प्रतिभागी से कवि/रचनाकार का नाम पूछा जा सकता है। 
  8. गलत, अधूरी अथवा विषय से असंबंधित पंक्ति को मान्य नहीं माना जाएगा। 
  9. समय सीमा के भीतर उत्तर न देने पर उस अवसर के अंक नहीं दिए जाएँगे। 
  10. प्रतियोगिता के दौरान किसी भी टीम को दूसरी टीम के उत्तर में सहायता या संकेत देना मान्य नहीं होगा। 
  11. निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंक प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम के लिए मान्य होंगे। 
  12. किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। 
🏆 मूल्यांकन
  • सही काव्य-पंक्ति — 2 अंक
  • कवि/रचनाकार का सही नाम — 1 बोनस अंक
  • शुद्ध उच्चारण एवं भावपूर्ण प्रस्तुति — 1 अंक
  • निर्धारित समय में उत्तर — अनिवार्य
⭐ विशेष राउंड
  • “आओ देखें ज़रा… किसमें कितना है दम!”
  • इस राउंड में टीम को दिए गए कवि/विषय/अक्षर के आधार पर तुरंत काव्य-पंक्ति प्रस्तुत करनी होगी।
  • विशेष निर्देश-
  • सभी प्रतिभागी समय से पूर्व निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहें। 
  • प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल जीतना नहीं, बल्कि कविता, साहित्य, स्मरण-शक्ति, उच्चारण, अभिव्यक्ति एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना है।
तैयारी हेतु पुस्तकालय से हिंदी कविता , दोहे , काव्य रचनाओं सम्बन्धी पुस्तकें ली जा सकती हैं 


Virtual meet with poets.


No comments:

Post a Comment