📌 1. 04 दिसंबर 2025 Language Tree Display & Language Heritage Wall
कैसे करें?
- Language Tree Display
- विद्यालय के किसी प्रमुख स्थान (प्रवेश द्वार, हॉल, कॉरिडोर) पर बड़ा-सा "भाषा वृक्ष" बनाया जाए।
- शाखाओं पर भारत की विभिन्न भाषाओं के नाम, लिपियाँ और नामों का अर्थ लगाया जाए।
- बच्चे पत्तियों पर अपनी मातृभाषा में एक शब्द, कहावत या वाक्य लिखकर पेड़ पर चिपकाएँ
- Language Heritage Wall
- एक दीवार इस उद्देश्य से चुनी जाए और उसे “भाषा विरासत दीवार” बनाया जाए।
- दीवार पर विभिन्न भाषाओं की लिपियाँ, प्रसिद्ध रचनाएँ, कवियों के नाम, अंचल की बोलियाँ प्रदर्शित की जाएँ।
- बच्चे अपनी-अपनी भाषाएँ और उनसे जुड़ी छोटी जानकारी जोड़ सकते हैं।
📌 2. 05 दिसंबर 2025 – Poetry Across Languages & Music Through Languages
कैसे करें?
- Poetry Across Languages
- बच्चों को समूहों में बाँटें और प्रत्येक समूह को किसी भाषा में कविता प्रस्तुत करने का मौका दें।
- कविता अपनी मातृभाषा, हिंदी, अंग्रेजी या किसी भारतीय भाषा में हो सकती है।
- छोटे बच्चों के लिए आसान कविताएँ चुनें और आवश्यकता हो तो शिक्षक अर्थ समझाएँ।
- Music Through Languages
- विभिन्न भाषाओं के लोकगीत, स्वागत गीत, बालगीत या शास्त्रीय रचनाएँ प्रस्तुत करें।
- संगीत शिक्षक बच्चों को अलग-अलग भाषाओं में सुरों का अनुभव कराएँ।
- एक छोटा “बहुभाषी संगीत कोना” भी बनाया जा सकता है।
📌 3. 06 दिसंबर 2025 – Festivals of Many Tongues & Voice of Language Podcast
कैसे करें?
- Festivals of Many Tongues
- भारत के विभिन्न राज्यों के त्योहार—जैसे ओणम, बिहू, पोंगल, बैसाखी, लोहड़ी—की प्रस्तुति।
- बच्चे पोस्टर बनाकर त्योहारों में इस्तेमाल होने वाले शब्द, गीत, नृत्य, और रीति-रिवाज बताएँ।
- Voice of Language Podcast
- स्कूल में एक छोटा रिकॉर्डिंग कोना बनाकर छात्रों से 1–2 मिनट का ऑडियो रिकॉर्ड करवाएँ।
- विषय: “मेरी भाषा”, “हमारी बोली”, “मेरे गाँव का एक शब्द” आदि।
- इन ऑडियोज़ को स्कूल ग्रुप या असेंबली में साझा किया जा सकता है।
📌 4. 08 दिसंबर 2025 – Unity in Proverbs & Bhasha Mitra Collaboration
कैसे करें?
- Unity in Proverbs
- अलग-अलग भाषाओं की 1–2 प्रसिद्ध कहावतें बच्चों से एक चार्ट पर लिखवाएँ।
- समान अर्थ वाली कहावतें ढूँढकर “एकता में विविधता” का प्रदर्शन करें।
- (उदाहरण: हिंदी—“जहाँ चाह वहाँ राह”, अंग्रेजी—“Where there is a will, there is a way”)
- Bhasha Mitra Collaboration
- प्रत्येक छात्र को “भाषा मित्र” बनाकर किसी दूसरे सहपाठी की भाषा के 5 सरल शब्द सीखने को कहें।
- भाषा मित्र एक-दूसरे को शब्द, उच्चारण और छोटे वाक्य सिखाएँ।
📌 5. 09 दिसंबर 2025 – Bhasha Bandhu Letters & Story Chain in Multiple Languages
कैसे करें?
- Bhasha Bandhu Letters
- बच्चों से एक-दूसरे को अपनी भाषा में छोटा-सा पत्र लिखवाएँ।
- दूसरे बच्चे को उस पत्र को पढ़ने की कोशिश करनी है और शिक्षक अर्थ समझाने में सहयोग करें।
- Story Chain in Multiple Languages
- एक कहानी की शुरुआत शिक्षक करें, फिर प्रत्येक छात्र अपनी भाषा या ज्ञात किसी भाषा में एक–दो वाक्य जोड़ता जाए।
- अंत में एक “बहुभाषी कहानी” तैयार हो जाएगी।
📌 6. 10 दिसंबर 2025 – Language Exploration Clubs
कैसे करें?
- स्कूल में 4–5 छोटे क्लब बनाए जाएँ:
- हिंदी क्लब
- अंग्रेजी क्लब
- क्षेत्रीय भाषा क्लब
- विदेशी भाषा क्लब
- प्रत्येक क्लब 10 मिनट की गतिविधि करे: शब्द खेल, वाक्य निर्माण, भाषा की रोचक बातें, लिपि सीखना आदि।
📌 7. 11 दिसंबर 2025 – Interactive Language Fair (Bhasha Mela) & Language Theatre Showcase
कैसे करें?
- Interactive Language Fair (Bhasha Mela)
- स्टॉल लगाएँ—प्रत्येक स्टॉल एक भाषा के लिए।
- छात्र उस भाषा के शब्द, अभिवादन, परम्परा, भोजन, परिधान आदि प्रदर्शित करें।
- आगंतुकों को भाषा कार्ड देकर कुछ शब्द बोलने को कहें।
- Language Theatre Showcase
- छोटे-छोटे नाटक या भूमिका-अभिनय बहुभाषी रूप में प्रस्तुत करें।
- जैसे—एक छोटा दृश्य जिसमें अलग-अलग भाषाओं में संवाद शामिल हों।
- बच्चों का आत्मविश्वास और भाषायी ज्ञान दोनों बढ़ेगा।
References:
बहुत ही सटीक सूचना दी गयी है।
ReplyDelete