PAGES

▼

Sunday, 14 September 2025

क्या है Gen Z

  •  आजकल हर न्यूज़ चैनल, अखबार और सोशल मीडिया पर एक ही खबर छाई है कि नेपाल के "Gen-Z" ने आंदोलन करके सत्ता ही पलट दिया।
  • Gen Z यानी Generation Z एक पीढ़ी है, जिसे आम तौर पर उन बच्चों एवं युवाओं के लिए कहा जाता है जिनकी उम्र आज 13 से 28 वर्ष के बीच हैं। मतलब – ये वो पहली पीढ़ी है जो बचपन से ही इंटरनेट, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक के बीच बड़ी हुई। जिनके लिए रील, इंस्ट्राग्राम, शॉर्ट वीडियोस, टिकटॉक एवं अन्य सोशल साइट्स इनके जीवन का प्रमुख हिस्सा हैं। यही वो पीढ़ी है जो पारंपरिक सोच को आसानी से चुनौती देती है। 
  • Gen Z सहित पूरी पीढ़ी का हिसाब
  • -----------------------------
  • 01 – Generation Z (Gen-Z)
  • * जन्म: 1997 से 2012
  • * उम्र: 13 से 28 साल
  • * नोट: ये इंटरनेट और सोशल मीडिया की वजह से दुनिया भर की खबरों, फैशन और ट्रेंड्स से हमेशा जुड़े रहते हैं।

  • 02 – Millennials (Gen-Y)
  • * जन्म: 1981 से 1996
  • * उम्र: 29 से 44 साल
  • * नोट: इंटरनेट और सोशल मीडिया की पहली असली पीढ़ी, जो फेसबुक/ ऑरकुट/ फ्रेंजो से डिजिटल क्रांति की शुरुआत कर चुकी है।

  • 03 – Generation X (Gen-X)
  • * जन्म: 1965 से 1980
  • * उम्र: 45 से 60 साल
  • * नोट: टीवी और कंप्यूटर के बीच पली-बढ़ी व्यावहारिक और संतुलित सोच वाली पीढ़ी।

  • 04 – Baby Boomers
  • * जन्म: 1946 से 1964
  • * उम्र: 61 से 79 साल
  • * नोट: युद्ध के बाद की “बेबी-बूम” पीढ़ी, जिसने समाज और परिवार की बुनियाद मजबूत की।

  • 05 – Silent Generation
  • * जन्म: 1928 से 1945
  • * उम्र: 80 से 97 साल
  • * नोट: मेहनती, अनुशासित और ज़्यादा आवाज़ न उठाने वाली पीढ़ी, जिसने गुलामी का कठिन दौर झेला।

  • 06 – The Greatest Generation
  • * जन्म: 1901 से 1927
  • * उम्र: 98 से 124 साल
  • * नोट: वही लोग जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं किया और देश के आजादी में मुख्य भूमिका निभाई।

  • 07 – Generation Alpha
  • * जन्म: 2013 से 2025
  • * उम्र: 1 से 12 साल
  • * नोट: मोबाइल, टैबलेट और AI के बीच पली सबसे तकनीकी समझ वाली नन्ही पीढ़ी।

  • 08 – Generation Beta (Future)
  • * जन्म: 2025 से 2039
  • * नोट: आने वाली AI और मेटावर्स वाली पीढ़ी, जो वर्चुअल दुनिया में पलेगी-बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment